प्रधानमंत्री मोदी ने एलएंडटी के हजीरा संयंत्र का दौरा किया, परियोजनाओं की समीक्षा की

हजीरा (सूरत),। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के सूरत में हजीरा स्थित लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के संयंत्र का दौरा कर वहां चल रहे औद्योगिक कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने एलएंडटी के अत्याधुनिक विनिर्माण परिसर ए एम नाइक हेवी इंजीनियरिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें वहां जारी विभिन्न निर्माण गतिविधियों की जानकारी दी।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को संयंत्र में निर्मित होने वाले ‘जोरावर’ टैंक एवं अन्य रक्षा उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी गई।
‘जोरावर’ टैंक को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और एलएंडटी डिफेंस ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। यह 25 टन वजन का टैंक है, जिसे हवाई मार्ग से ले जाया जा सकता है और चीन सीमा जैसे क्षेत्रों में त्वरित तैनात किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी गुजरात और दमन के अपने एक-दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उनका करीब 22,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal