कांगो में इबोला के मामले बढ़कर 689 हुए, मृतकों की संख्या 139 तक पहुंची

किंशासा, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में इबोला के मामलों में तेजी जारी है और इसकी चपेट में आये 139 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से शुक्रवार को जारी नवीनतम स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, देश में इबोला के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 689 हो गई है, जिनमें 139 मौतें शामिल हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुवार को पांच मौतों सहित कुल 17 नये पुष्ट मामले सामने आये हैं, जो सभी पूर्वी प्रांत इतूरी के हैं। इबोला वायरस के ‘बुंडिबुग्यो’ स्ट्रेन के कारण फैला यह प्रकोप तीन पूर्वी प्रांतों-इतूरी, उत्तरी कीवू और दक्षिणी कीवू के 29 स्वास्थ्य क्षेत्रों को प्रभावित कर चुका है। रिपोर्ट में कई परिचालन चुनौतियों का भी जिक्र किया गया है। इनमें ‘पोस्टमार्टम स्वाब टेस्ट’ कराने में आनाकानी, इबोला उपचार केंद्रों की अपर्याप्त क्षमता, उत्तरी कीवू में संक्रमण रोकथाम और नियंत्रण सामग्री की कमी, तीनों प्रांतों में कमजोर अलर्ट रिपोर्टिंग और 2.15 करोड़ अमेरिकी डॉलर का फंड संकट शामिल है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal