Tuesday , June 23 2026

फिनटेक जगत में बड़ा बदलाव, ‘क्रेड’ जुटाएगा 8,550 करोड़ की फंडिंग, कुणाल शाह छोड़ेंगे सीईओ पद, संभालेंगे व्हाट्सऐप की ग्लोबल कमान

फिनटेक जगत में बड़ा बदलाव, ‘क्रेड’ जुटाएगा 8,550 करोड़ की फंडिंग, कुणाल शाह छोड़ेंगे सीईओ पद, संभालेंगे व्हाट्सऐप की ग्लोबल कमान

नई दिल्ली, 23 जून फिनटेक प्लेटफॉर्म ‘क्रेड’ ने मेटा की अगुवाई वाले ‘सीरीज एच’ राउंड में 8,550 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की है। इस रणनीतिक डील के साथ ही कंपनी के संस्थापक कुणाल शाह सीईओ का पद छोड़ेंगे और मेटा की ग्लोबल लीडरशिप टीम में शामिल होकर व्हाट्सऐप के नए प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके स्थान पर मितेन संपत को कंपनी का अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है।

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कुणाल शाह के अनुभव पर भरोसा जताते हुए उनके ग्लोबल विजन की सराहना की है। कुणाल शाह ने कहा कि वे ‘क्रेड’ में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखेंगे और उन्हें विश्वास है कि टीम नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। व्हाट्सऐप का नेतृत्व करते हुए शाह का लक्ष्य ऐप की पूरी क्षमता का उपयोग कर इसे वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रभावशाली बनाना है।

इस नई फंडिंग का उपयोग कंपनी अपने विस्तार, संस्थागत क्षमता में सुधार और अलग-अलग श्रेणियों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए करेगी। वर्तमान में ‘क्रेड’ देश के 40 प्रतिशत से अधिक क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट प्रोसेस करता है और इसके लेंडिंग बिजनेस का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 24,000 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुँच चुका है।

सियासी मियार की रीपोर्ट