Tuesday , October 6 2026

नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंपों की संख्या सात हजार के पार

नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंपों की संख्या सात हजार के पार

नई दिल्ली,। नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंपों की संख्या सात हजार के पार पहुंच गई है। कंपनी ने शुक्रवार को इस उपलब्धि पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसका व्यापक नेटवर्क महानगरों, प्रमुख राजमार्गों, उभरते औद्योगिक कॉरिडोर, टियर-2 शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों तक फैला हुआ है। यह देश की परिवहन जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रहा है। नायरा एनर्जी ने महज पिछले डेढ़ साल में 500 से अधिक नये पेट्रोल पंप स्थापित किये हैं।

कंपनी का कहना है कि वह अपने सभी आउटलेट्स पर उच्च गुणवत्ता वाला ईंधन, सही मात्रा में आपूर्ति और एक समान परिचालन मानक सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके साथ ही ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए आधुनिक फोरकोर्ट डिजाइन, सुविधाजनक सेवाएं और ग्राहक-केंद्रित रिटेल सुविधाओं का भी लगातार विस्तार किया जा रहा है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नायरा एनर्जी देशभर में 55 हजार से अधिक लोगों को आजीविका मुहैया करा रहा है। कंपनी का प्रत्येक नया आउटलेट ग्राहकों, डीलरों, कर्मचारियों, व्यापारिक साझेदारों और स्थानीय लोगों के लिए नये अवसर पैदा कर रहा है।

सियासी मियार की रीपोर्ट