सिनर ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में केमैनोविक को पांच सेटो में हराया
लंदन, इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने विंबलडन के पहले दौर में सोमवार को 50वीं रैंक वाले मिओमिर केमैनोविक के खिलाफ पिछड़ने के बाद पांच सेट में संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की। फ्रेंच ओपन में मिली करारी हार के एक महीने बाद, शीर्ष क्रम के टेनिस सिनर ने सेंटर कोर्ट पर तीन घंटे 30 मिनट तक चले मुकाबले में साईबेरिया के मिओमिर केमैनोविक के खिलाफ 4-6, 6-3, 6-7 (6), 6-2, 6-3 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली है। मैच के बाद सिनर ने कहा कि वह शुरुआत में थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने स्थिति को पलट दिया।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal