Monday , July 20 2026

एफपीआई ने जुलाई में किया 22,868 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश

एफपीआई ने जुलाई में किया 22,868 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश

मुंबई, 20 जुलाई। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय पूंजी बाजार में जुलाई में अब तक 22,868 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। शुद्ध निवेश बाजार में लगाई गई पूंजी और बाजार से निकाली गई पूंजी का अंतर होता है। यह लगातार दूसरा महीना है जब एफपीआई बाजार में लिवाल बने हुए हैं। इससे पहले जून में उन्होंने 4,699 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था। एफपीआई ने एक जुलाई से 17 जुलाई तक इक्विटी में 11,897 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। डेट, हाइब्रिड उपकरणों और म्यूचुअल फंड में भी वे लिवाल रहे हैं।

डेट में एफपीआई का शुद्ध निवेश 9,114 करोड़ रुपये रहा। हाइब्रिड उपकरणों में उन्होंने 83 करोड़ रुपये और म्यूचुअल फंड में 923 करोड़ रुपये का निवेश किया। एफपीआई ने इस साल भारतीय पूंजी बाजार से शुद्ध रूप से 1,91,353 करोड़ रुपये निकाले हैं। इसमें इक्विटी में उनका निवेश 2,62,376 करोड़ रुपये कम हुआ है। वहीं, डेट और म्यूचुअल फंड में उन्होंने और पैसा लगाया है।

सियासी मियार की रीपोर्ट