Wednesday , July 22 2026

पोको एम8 पावर की लॉन्चिंग हुई कन्फर्म, 8000एमएएच बैटरी के साथ मचा सकता है तहलका, फ्लिपकार्ट ने दिया बड़ा संकेत

पोको एम8 पावर की लॉन्चिंग हुई कन्फर्म, 8000एमएएच बैटरी के साथ मचा सकता है तहलका, फ्लिपकार्ट ने दिया बड़ा संकेत

मुंबई, । पोको के नए स्मार्टफोन पोको एम8 पावर को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चाएं तेज थीं और अब कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है। लेकिन जानकारी के सामने आने के बाद भी लॉन्च डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है पर Flipkart पर इस फोन के लिए अलग माइक्रोसाइट लाइव होने से साफ हो गया है कि लॉन्च के बाद इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर शुरु कि जाएगी। वहीं खास बात यह है कि टीज़र में Get Ready for Big Battery का संदेश दिया गया है जिससे संकेत मिल रहे हैं कि फोन में बड़ी क्षमता वाली बैटरी देखने को मिलने वाली है।

क्या रेडमी नोट 17 का रीबैज्ड वर्जन होगा पोको एम8 पावर?
रिपोर्ट्स में सामने आया है कि पोको एम8 पावर भारत में रेडमी नोट 17 के रीबैज्ड वर्जन के तौर पर एंट्री कर सकता है। वहीं हाल ही में एक टिप्स्टर ने हाइपरओएस कोड में इस हैंडसेट को मॉडल नंबर 2602आईपीसी8I के साथ स्पॉट किया था। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि यह स्मार्टफोन केवल भारतीय बाजार के लिए लॉन्च किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो यूजर्स को रेडमी नोट 17 जैसे ही कई दमदार फीचर्स कम कीमत में मिल सकते हैं।

लीक्स सही हुए तो मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
वहीं सामने आई जानकारी को सही देखा जाए तो पोको एम8 पावर में 6.67 इंच की एएमओएलईडी डिस्प्ले मिलेगी जो 120एचज़ेड रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक डिमेनसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में 12जीबी तक रैम और 512जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की भी उम्मीद है जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर हो सकता है।

8000एमएएच बैटरी और 50एमपी कैमरा बन सकते हैं सबसे बड़े आकर्षण
इसके साथ ही कैमरे की बात करें तो पोको एम8 पावर में रेडमी नोट 17 जैसा 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी-600 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलने की संभावना है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000एमएएच की बैटरी हो सकती है जो 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इतनी बड़ी बैटरी लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। लेकिन कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यूजर्स को Poco की अगली घोषणा का इंतजार करना होगा।

सियासी मियार की रीपोर्ट