टाटा की 3 नई इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री तय, अपडेटेड टिगोर ईवी से लेकर प्रीमियम अविन्या तक, जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, । भारत में लगातार बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग को देखते हुए टाटा मोटर्स अपनी ईवी रेंज को और मजबूत करने की तैयारी में है। जिसमें कंपनी कुछ खास मॉडलर्स को बाजार में लाने की तैयार में है।
भारत में लगातार बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग को देखते हुए टाटा मोटर्स अपनी ईवी रेंज को और मजबूत करने की तैयारी में है। जिसमें कंपनी के पास पहले से ही देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो है लेकिन अब वह तीन नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है। बता दें कि इनमें अपडेटेड टिगोर ईवी, तीन-पंक्ति वाली सफारी ईवी और प्रीमियम अविन्या ईवी शामिल हैं। इसको लेकर माना जा रहा है कि ये मॉडल अलग-अलग ग्राहक वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं और इनमें नई तकनीक के साथ बेहतर रेंज व फीचर्स देखने को मिलेंगे।
नई टिगोर ईवी में मिल सकते हैं बड़े बदलाव
जानकारी में सामने आया है कि टाटा अपनी एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक सेडान टिगोर ईवी को नया अपडेट देने की तैयारी कर रही है। जिसको लेकर कुछ महीने पहले टियागो ईवी को नया अपडेट मिलने के बाद अब टिगोर ईवी की बारी मानी जा रही है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नई टिगोर ईवी में ताजा एक्सटीरियर डिजाइन, नए फीचर्स और अपडेटेड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा कंपनी की नई 6-in-1 इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन भी इसमें शामिल की जा सकती है। वहीं फीचर्स की बात करें तो बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और कई प्रीमियम अपडेट इसे पहले से ज्यादा खास बना सकते हैं।
सफारी ईवी होगी टाटा की पहली 3-रो एसयूवी
इस लिस्ट में टाटा मोटर्स की आने वाली सफारी ईवी कंपनी की पहली तीन-पंक्ति इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। जिसको लेकर उम्मीद है कि इसे इस साल के त्योहारी सीजन के आसपास पेश किया जा सकता है। वहीं यह कंपनी की हैरियर ईवी से ऊपर पोजिशन की जाएगी।
वहीं सामने आई रिपोर्ट्स में गावा है कि सफारी ईवी में 65kWh और 75kWh बैटरी पैक का विकल्प मिल सकता है। वहीं टॉप वेरिएंट में डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (क्यूडबल्यूडी) सिस्टम मिलने की संभावना है जिससे इसकी परफॉर्मेंस देश की कई इलेक्ट्रिक एसयूवी से बेहतर हो सकती है।
अविन्या ईवी बनेगी टाटा की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV
टाटा की सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक एसयूवी अविन्या ईवी को 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। जिसको लेकर हाल ही में इसका टेस्ट मॉडल भारतीय सड़कों पर देखा गया जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि यह अब प्रोडक्शन के अंतिम चरण में पहुंच रही है।
वहीं रिपोर्ट्स में ताया जा रहा है कि अविन्या में मिनिमलिस्ट डैशबोर्ड, बड़ा सेंट्रल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और बेहद प्रीमियम केबिन मिलेगा। वहीं कंपनी इसे तमिलनाडु के पनपक्कम स्थित नए प्लांट में तैयार कर सकती है। जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह टाटा की मौजूदा ईवी लाइनअप से कहीं अधिक प्रीमियम अनुभव देगी।
अभी के समय को देखते हुए यह तो साफ पता चल रहा है कि भारत में ईवी सेगमेंट को बढ़ता देखते हुए टाटा मोटर्स इस मौके का पूरा फायदा उठाने की तैयारी में है। लेकिन कंपनी ने अभी इन तीनों मॉडलों की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फिलहाल इनसे जुड़ी जानकारी रिपोर्ट्स और टेस्टिंग के आधार पर सामने आ रही है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal