न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी का यू-टर्न, कहा कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की गिरफ्तारी का अधिकार सिर्फ अमेरिकी संघीय सरकार के पास है

न्यूयॉर्क, । न्यूयार्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने अपने रुख में बड़ा बदलाव करते हुए कहा है कि यदि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू न्यूयॉर्क आते हैं, तो स्थानीय प्रशासन के पास उन्हें गिरफ्तार करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। अपनी कानूनी टीम की समीक्षा के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के वारंट को लागू करना शहर के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।
डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली राजदूत की तीखी प्रतिक्रिया
इस पूरे घटनाक्रम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी साफ कर दिया है कि नेतन्याहू की गिरफ्तारी नहीं होने दी जाएगी। वहीं, संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने भी मेयर ममदानी की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें राजनीति से दूर रहकर अपने शहर के विकास पर ध्यान देने की नसीहत दी है।
आईसीसी का वारंट और अंतरराष्ट्रीय विवाद
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने साल 2024 में गाजा सैन्य कार्रवाई को लेकर नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। हालांकि, अमेरिका द्वारा रोम स्टैचू को मंजूरी न दिए जाने के कारण संघीय स्तर पर विदेश नीति और कूटनीतिक मामलों से जुड़े ऐसे निर्णय केवल अमेरिकी सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal