मिल्की मिस्ट डेयरी का 1,553 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ 11 अगस्त को खुलेगा, प्राइस बैंड 133-140 रुपये तय

हैदराबाद, 06 अगस्त । प्रीमियम डेयरी उत्पाद बनाने वाली मशहूर कंपनी मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लेकर आ रही है। भारतीय डेयरी सेक्टर के इतिहास के इस सबसे बड़े आईपीओ के लिए कंपनी ने 133 से 140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
आईपीओ की मुख्य तिथियां और आकार
यह सार्वजनिक निर्गम निवेशकों के लिए मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को खुलेगा और गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को बंद होगा। टेमासेक से प्री-आईपीओ फंडिंग मिलने के बाद कंपनी ने इसके आकार को संशोधित कर 1,553 करोड़ रुपये कर दिया है, जिसमें फ्रेश इश्यू और ओएफएस दोनों शामिल हैं।
वित्तीय प्रदर्शन और फंड का उपयोग
वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का मुनाफा 176 प्रतिशत बढ़कर 127 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आईपीओ से मिलने वाली इस राशि का उपयोग कंपनी कर्ज चुकाने, प्लांट के आधुनिकीकरण और अपने मजबूत कोल्ड-चेन नेटवर्क के विस्तार के लिए करेगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal