अभिजीत दीपके ने वीडियो कॉल कर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का हाल जाना और समर्थन दिया

रांची, 11 अगस्त । झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी रिफॉर्म की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सोमवार देर रात सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देवेंद्र के स्वास्थ्य का हाल जाना और इस संघर्ष को अपना पूरा समर्थन दोहराया।
विधानसभा घेराव और पुलिस कार्रवाई
बातचीत के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि सोमवार को विधानसभा घेराव के समय पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के दौरान वह चोटिल हो गए थे। पहले से भूख हड़ताल पर होने के कारण तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सेहत का ध्यान रखने की सलाह
अभिजीत दीपके ने पुलिस कार्रवाई पर चिंता जताते हुए देवेंद्र से कहा कि यह लड़ाई अभी लंबी है, इसलिए उन्हें अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और विधायक जयराम महतो ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल लिया है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal