Wednesday , August 12 2026

अमेरिकी अदालत ने गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों को किया खारिज, अडानी ग्रुप को मिली बहुत बड़ी कानूनी राहत

अमेरिकी अदालत ने गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों को किया खारिज, अडानी ग्रुप को मिली बहुत बड़ी कानूनी राहत

नई दिल्ली, 11 अगस्त। अमेरिकी अदालत ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और सागर अडानी को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। न्यूयॉर्क की संघीय अदालत के इस फैसले से पिछले दो सालों से चल रहे विवाद का अब अंत हो गया है।
अमेरिकी न्याय विभाग ने वापस लिया मामला

अमेरिकी जिला अदालत के न्यायाधीश निकोलस गरौफिस ने न्याय विभाग (DoJ) की याचिका को स्वीकार करते हुए मामले को हमेशा के लिए बंद कर दिया। प्रशासन ने स्वीकार किया कि यह मामला कानूनी कमियों और राजनीतिक पूर्वाग्रह से प्रेरित था, जिसके चलते इसे आगे बढ़ाना उचित नहीं था।
गौतम अडानी की प्रतिक्रिया और आगे का रास्ता

आपराधिक मामले के खत्म होने पर गौतम अडानी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखते हुए कानून के शासन पर अटूट भरोसा जताया। हालांकि, एसईसी के साथ हुए नागरिक समझौते के तहत कंपनी को तय जुर्माना भरने का निर्देश दिया गया है।

सियासी मियार की रीपोर्ट