Thursday , August 13 2026

देश में आम आदमी की जेब पर फिर बढ़ा बोझ, जुलाई महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45 प्रतिशत पर पहुंची

देश में आम आदमी की जेब पर फिर बढ़ा बोझ, जुलाई महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45 प्रतिशत पर पहुंची

नई दिल्ली, 13 अगस्त। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश की खुदरा महंगाई दर जुलाई में बढ़कर 4.45% हो गई है, जो जून में 4.38% थी। मुख्य रूप से खाद्य सामग्री की महंगाई दर जून के 5.32% से बढ़कर जुलाई में 5.52% हो गई है।
सब्जियों और मसालों की कीमतों में उछाल

जुलाई के दौरान रसोई के कुछ खास सामानों में भारी तेजी दर्ज की गई है। अदरक की महंगाई दर बढ़कर 83.62%, लहसुन की 35.36% और प्याज की 22.54% पर पहुंच गई है, जिससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
राहत और भविष्य का अनुमान

हालांकि, आलू, मटर और टमाटर की कीमतों में गिरावट ने महंगाई को अधिक बेकाबू होने से रोक लिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि खुदरा महंगाई अभी भी आरबीआई के सुरक्षित दायरे में है।

सियासी मियार की रीपोर्ट