Wednesday , August 19 2026

ऑगमोंट एंटरप्राइजेस का ₹825 करोड़ का आईपीओ 21 अगस्त से निवेश के लिए खुलेगा, जिसका शानदार टर्नओवर ₹84,000 करोड़ से अधिक है

ऑगमोंट एंटरप्राइजेस का ₹825 करोड़ का आईपीओ 21 अगस्त से निवेश के लिए खुलेगा, जिसका शानदार टर्नओवर ₹84,000 करोड़ से अधिक है

नई दिल्ली, 18 अगस्त । एकीकृत गोल्ड व सिल्वर प्लेटफॉर्म कंपनी ऑगमोंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लेकर आ रही है। मुख्य बाजार में यह आईपीओ 21 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक निवेश के लिए खुला रहेगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए यह खिड़की 20 अगस्त को खुलेगी।
प्राइस बैंड और फंड का उपयोग

कंपनी ने इस आईपीओ के लिए ₹750 से ₹788 प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है, जिसके जरिए कुल ₹825 करोड़ जुटाने का लक्ष्य है। इस राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी और इन्वेंट्री जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।
वित्तीय प्रदर्शन और लिस्टिंग

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा है, और इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने ₹84,762 करोड़ से अधिक का भारी राजस्व अर्जित किया है। सफल आवंटन के बाद शेयरों की बीएसई और एनएसई पर 31 अगस्त 2026 को लिस्टिंग होगी।

सियासी मियार की रीपोर्ट