Wednesday , October 7 2026

सांसद ने ट्रंप से वेनेजुएला तेल सौदे में संभावित वित्तीय हितों का खुलासा करने की मांग की

सांसद ने ट्रंप से वेनेजुएला तेल सौदे में संभावित वित्तीय हितों का खुलासा करने की मांग की

वाशिंगटन, 06 सितंबर। अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वेनेजुएला के साथ तेल समझौते के संबंध में हितों के संभावित टकराव पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद ने कहा कि अमेरिकी करदाताओं के धन का इसमें निवेश करने से पहले इस बात का खुलासा किया जाये कि क्या श्री ट्रंप, उनका परिवार, राजनीतिक सहयोगी, प्रमुख दानदाता या व्यावसायिक सहयोगी इस सौदे से वित्तीय लाभ उठा सकते हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट