अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका अब होर्मुज जलडमरूमध्य को ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ कहेगा क्योंकि अमेरिका ईरान के खिलाफ इस युद्ध को जीत रहा है।
श्री ट्रंप ने कहा, “ईरान के खिलाफ युद्ध में हमारी जीत होते ही तेल के दाम नीचे आएंगे। हम इसे जीतेंगे, बल्कि जीत ही रहे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य पर हमारा नियंत्रण है। मुझे लगता है कि हमें इसे ट्रंप जलडमरूमध्य बुलाना चाहिए। मुझे इससे कुछ तो मिलना चाहिए।” उन्होंने कहा, “देवियों और सज्जनों, मैं एक ऐलान करना चाहता हूं। हम उसे ट्रंप जलडमरूमध्य कहेंगे। मुझे यकीन है कि ईरानी नेताओं को यह जानकर बहुत ख़ुशी होगी।”
श्री ट्रंप ने कहा कि ईरान धराशाई हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका ईरान के नतांज़ परमाणु ठिकाने वाले पिकएक्स पहाड़ पर हमला कर सकता है, क्योंकि वहां ‘कुछ हलचल’ देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि अमेरिका क्षेत्र में हर हलचल से वाकिफ है। उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि क्या हो रहा है। मैं ईरान को सलाह दूंगा कि वे कुछ कोशिश न करें, क्योंकि फिर हमें उन पर करारा प्रहार करना पड़ेगा। हमारे पास कोई और विकल्प नहीं है। हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दे सकते।”
उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने 22 जून 2025 को ईरान के नतांज़ परमाणु ठिकाने पर हमला किया था और दावा किया था कि इस हमले में ईरान की परमाणु इकाई तबाह हो गयी है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal