जावा सागर में 243 लोगों को ले जा रही इंडोनेशियाई जहाज हुआ लापता
सुमात्रा,। जावा सागर 243 लोगों को ले जा रही एक इंडोनेशियाई जहाज से रविवार को संपर्क टूट गया जिसके बाद देश ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया है। यह जानकारी बीबीसी ने दी।
इंडोनेशिया की खोज एवं बचाव एजेंसी ने कहा कि ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट 8’ जहाज़ रात के समय सुराबाया से दक्षिण कालीमंतन के शहर बंजारमासिन जा रहा था तभी उसने खराब मौसम की सूचना दी। जहाज़ से संपर्क नहीं हो पा रहा है और उसकी स्थिति या स्थान का पता नहीं चल पा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि छह लोगों की बचाव टीम को जहाज़ की आखिरी ज्ञात जगह तक पहुंचने में लगभग पांच घंटे लगेंगे। रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 2:00 बजे, जहाज़ के आखिरी बार बंजारमासिन से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण में जावा सागर में होने की सूचना मिली थी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal