सेपकटेकरा में महिला युगल ग्रुप बी में दो बार हारी भारतीय टीम

नागोया, 27 सितंबर। भारत को एशियाई खेलों की सेपकटेकरा स्पर्धा में महिला युगल ग्रुप बी में दो पराजय का सामना करना पड़ा ।
प्रीति लोंगोलजाम, मेनेनु सुकरू और लेइरेंतोंबी देवी इलांगबाम की भारतीय टीम को दक्षिण कोरिया ने पहले मैच में 2 . 0 (15 . 8, 15 . 3) से हराया । इसके बाद फिलीपींस ने दूसरे मैच में 2 . 0 (15 . 12, 15 . 6) से शिकस्त दी ।
भारत का सामना आखिरी ग्रुप मैच में सोमवार को जापान से होगा ।
भारतीय पुरूष टीम भी रेगु स्पर्धा के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी ।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal