दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत

केपटाउन, । दक्षिण अफ्रीका के दो सबसे बड़े शहरों के पास हुई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने बताया कि शनिवार रात जोहानिसबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित वेडेला टाउनशिप में एक बार में एके-47 राइफल और पिस्तौल से लैस संदिग्धों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने एक अलग बयान में बताया कि शनिवार देर रात करीब एक बजे केपटाउन के पास ल्वांद्ले में एक दुकान पर हुई गोलीबारी की घटना में 10 लोगों की मौत हो गई।
ये दोनों घटनाएं पूर्वी तट के शहर डरबन के पास एक घर में आयोजित पार्टी में हुई गोलीबारी के कुछ ही दिन बाद हुई हैं। उस घटना में एक गर्भवती महिला समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि हाल में हुई गोलीबारी की इन दोनों घटनाओं के सिलसिले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, दोनों मामलों में अधिकारी कई बंदूकधारियों की तलाश कर रहे हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal