अड़ीवी शेष ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हैदराबाद पुलिस के साथ उठाई आवाज

मुंबई, 30 सितंबर। अभिनेता अड़ीवी शेष ने महिलाओं की सुरक्षा और सुरक्षित कार्यस्थल को लेकर हैदराबाद पुलिस के साथ मिलकर जागरूकता बढ़ाने की पहल की है।अड़ीवी शेष का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा आज भी चिंता का विषय है और इसके लिए लगातार जागरूकता तथा सामूहिक जिम्मेदारी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रभाव और पहचान रखने वाले लोगों को अपने मंच का इस्तेमाल महिलाओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए करना चाहिए।उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित और समान माहौल की शुरुआत रोजमर्रा के व्यवहार से होती है। कार्यस्थल पर किसकी बात सुनी जाती है, किसके विचारों को महत्व मिलता है, किसे आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं और किसे महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल किया जाता है, जैसी छोटी-छोटी बातें कार्यस्थल के माहौल को प्रभावित करती हैं।
अड़ीवी ने कहा कि समानता का समर्थन करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद करना, उनका मार्गदर्शन करना, उन्हें नेतृत्व के अवसर देना और भेदभावपूर्ण व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाना भी जरूरी है। हैदराबाद पुलिस के साथ जुड़कर अभिनेता महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संवाद और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका मानना है कि सुरक्षित माहौल बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक जागरूक और सम्मानजनक व्यवहार अपनाने के साथ जरूरत पड़ने पर सही कदम उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal