बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई

मुंबई, 01 अक्टूबर । बजाज ऑटो की निर्यात समेत कुल बिक्री सितंबर में पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई हो गई। कंपनी ने सितंबर 2025 में 5,10,504 वाहनों की बिक्री की थी।
मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि दोपहिया और वाणिज्यिक वाहन सहित कुल घरेलू बिक्री पिछले महीने नौ प्रतिशत घटकर 2,94,456 इकाई रह गई। सितंबर 2025 में यह 3,25,252 इकाई थी।
इसमें घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 2,39,771 इकाई रही, जो सितंबर 2025 की 2,73,188 इकाई की तुलना में 12 प्रतिशत कम है।
इसके विपरीत, सितंबर में दोपहिया वाहनों का निर्यात 34 प्रतिशत बढ़कर 2,11,723 इकाई हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने 1,57,665 वाहनों का निर्यात किया गया था।
कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन महीने में घरेलू वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 54,685 इकाई हो गई, जबकि सितंबर 2025 में यह 52,064 इकाई थी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal