अजय देवगन की दृश्यम 3 ने तीन दिनों में मचाया तहलका, 200 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

मुंबई, 05 अक्टूबर । अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। अजय देवगन की एक्टिंग के साथ फिल्म की कहानी की भी खूब तारीफ हो रही है। 2 अक्टूबर की छुट्टी का फायदा मिलने के बाद फिल्म ने महज दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। अब तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है।
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने रविवार को रात 8 बजे तक 53.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। फिल्म को तीसरे दिन 15,112 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी 56 प्रतिशत रही। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 168.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं फिल्म ने अब तक करीब 201.62 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही शानदार शुरुआत की थी। ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये कमाए। इस दिन फिल्म को 15,759 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 60.1 प्रतिशत रही। दूसरे दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसे 16,868 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 48.1 प्रतिशत रही।
अजय देवगन समेत ये सितारे आए नजर
फिल्म दृश्यम 3 का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा तबु, श्रेया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में पहले अक्षय खन्ना के भी नजर आने की खबर थी, लेकिन शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट है।
दृश्यम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट
‘दृश्यम 3’ से पहले इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। पहला पार्ट साल 2015 में आया था, जबकि दूसरा पार्ट 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुआ था। दोनों फिल्मों में अजय देवगन, तबु और श्रेया सरन अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। अब तीसरे पार्ट की तेज रफ्तार कमाई ने इस फ्रेंचाइजी को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal