Wednesday , October 7 2026

आईफोन की सिक्योरिटी करनी है डबल तो सेट करें पासकोड, स्टेप बाय स्टेप तरीका

आईफोन की सिक्योरिटी करनी है डबल तो सेट करें पासकोड, स्टेप बाय स्टेप तरीका

आईफोन यूजर्स की सिक्योरिटी को बूस्ट करने के लिए एपल ने डिवाइस अनलॉक करने के लिए पासकोड सेटिंग को इन्हेंस किया है। यह फीचर यूजर्स के काम तब आता है, जब फेस आईडी या टच आईडी ठीक से काम नहीं करता है। यह सेटिंग न सिर्फ अनऑथराइज्ड एक्सेस को रोकने के काम आता है, बल्कि डेटा प्रोटेक्शन के भी काम आता है। यहां हम आपको पासकोड और इससे जुड़े सिक्योरिटी टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
आईफोन पासकोड कैसे सेट और चेंज करें?

आईफोन में पासकोड सेट और चेंज करने की लिए नीचे दिए स्टेप फॉलो करें।
Face ID वाले आईफोन में पासकोड सेट करने का तरीका

सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं।

Face ID और Passcode में टैप करें।
होम बटन वाले आईफोन में पासकोड सेट करने का तरीका

सेटिंग मैन्यू में Touch ID & Passcode पर टैप करें।

यहां आपको Passcode ऑन करके पासकोड चेंज करें। इसके साथ ही, Passcode ऑप्शन में अल्फान्यूमेरिक और न्यूमेरिक कोड जेनरेट करने का ऑप्शन मिलता है।
आईफोन में पासकोड की जरूरत कब पड़ती है?

कई बार आईफोन ऑन करने के लिए फेसआईडी या टचआईडी की बजाय मैनुअली पासकोड डालने की जरूरत पड़ी है। यहां हम आपको बताएंगे कि कब-कब पासकोड की जरूरत पड़ती है।

आईफोन रिस्टार्टिंग और पावर ऑन करने पर

48 घंटे तक आईफोन इनएक्टिव होने के बाद फिर ऑन करने के लिए

पांच बार फेस आईडी या टच आईडी फेल होने पर

इमरजेंसी एसओओस या मेडिकल आईडी एक्सेक के लिए

बेहतर सिक्योरिटी के लिए ऑटो-लॉक सेटिंग एडजेस्ट के लिए
आईफोन ऑटोमैटिकली कैसे होगा बंद

अपने डिवाइस की सेफ्टी के लिए आईफोन ऑटोमैटिकली ऑफ हो इसके लिए टाइम सलेक्ट कर सकते हैं। इस सेटिंग को ऑन के लिए आपको सेटिंग मैन्यू में डिस्प्ले एंड ब्राइटनेस में ऑटो-लॉक को इनेबल करना होगा।
10 अटेम्प फेल होने पर डेटा खुद होगा इरेज

आईफोन को पासकोड से ऑन करने के 10 अटेम्प (प्रयास) फेल होने तो आपके आईफोन का डेटा खुद इरेज हो जाएगा। इस फीचर को इनेबल करने के स्टेप्स हम नीचे बता रहे हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले सेटिंग में जा है। यहां आपको Face ID & Passcode मैन्यू में जाना है। पुराने डिवाइस में आपको Touch ID & Passcode सलेक्ट करना होगा। नीचे स्क्रॉल करने पर आपको इरेज डेटा के टॉगल को ऑन करना होगा।

सियासी मियार की रीपोर्ट