यस म्युचुअल फंड का नाम व्हाइट ओक कैपिटल म्युचुअल फंड हुआ…

नई दिल्ली, 13 जनवरी । संपत्ति प्रबंधन से जुड़ी इकाई ‘यस एसेट मैनेजमेंट’ का नाम बदलकर 12 जनवरी से व्हाइट ओक कैपिटल एसेट मैनेजमेंट किया गया है। यस म्युचुअल फंड का नाम भी अब से व्हाइट ओक कैपिटल म्युचुअल फंड होगा।
व्हाइट ओक कैपिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष पी सोमैया ने बृहस्पतिवार को ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘व्हाइट ओक कैपिटल ने नियामक मंजूरी की खातिर इक्विटी म्युचुअल फंड पेशकश दस्तावेज दाखिल किए हैं।’’
व्हाइट ओक कैपिटल समूह ने नवंबर में घोषणा की थी कि यस बैंक के म्युचुअल फंड कारोबार के अधिग्रहण के लिए लेनदेन पूरा हो चुका है।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal