लोहिया नगर मंडी व्यापारियों ने लगाई राहत की गुहार…

मेरठ, 26 जनवरी । लोहिया नगर स्थित फल एवं सब्जी मंडी में चुनावी व्यवस्था कराने की प्रशासन की तैयारियों से व्यापारियों में आक्रोश है। बुधवार को व्यापारियों ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, आयुक्त सुरेंद्र सिंह और जिलाधिकारी के. बालाजी से मिलकर इस समस्या का समाधान निकालने की गुहार लगाई।
लोहिया नगर फल एवं सब्जी मंडी परिसर में चुनाव ड्यूटी में आने वाले सुरक्षाकर्मियों को ठहरने की व्यवस्था और स्ट्रªांग रूम बनाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। इस कारण मंडी को शिफ्ट करने को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। लोहिया नगर मंडी के अध्यक्ष राजकुमार सोमनकर के नेतृत्व में बुधवार को व्यापारियों ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मुलाकात की। व्यापारियों ने कहा कि अगर मंडी को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है तो व्यापारियांें को वहां पर सुविधाएं दी जाए।
सांसद ने जिला प्रशासन से बात करके व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने को कहा। इसके बाद व्यापारियों ने मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, आयुक्त सुरेंद्र सिंह और जिलाधिकारी के. बालाजी से मिलकर भी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि फिलहाल रोड के किनारे मंडी लगवाई जा रही है। जिससे व्यापारियों को दिक्कत हो रही है। इस समस्या का जल्दी ही समाधान कराया जाए।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal