Monday , January 12 2026

निर्भया केस की वकील रहीं सीमा कुशवाहा बनीं बसपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता…

निर्भया केस की वकील रहीं सीमा कुशवाहा बनीं बसपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता…

लखनऊ, 03 फरवरी । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एडवोकेट सीमा कुशवाहा को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह जानकारी गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने दी।

विगत 20 जनवरी को सीमा कुशवाहा ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की थी। सीमा कुशवाहा चर्चित निर्भया केस में अभियोजन पक्ष की वकील रह चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की रहने वाली सीमा कुशवाहा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से वकालत की पढ़ाई की हैं। जिस वक्त निर्भया के साथ यह घटना हुई थी, उस वक्त वह प्रशिक्षु वकील थीं। उन्होंने बिना पैसे के इस केस को लड़ने का फैसला किया था।

सियासी मियार की रिपोर्ट