Friday , September 20 2024

बारिश के बाद भूस्खलन, बाढ़ के कारण 18 लोगों की मौत.. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

 बारिश के बाद भूस्खलन, बाढ़ के कारण 18 लोगों की मौत.. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

रियो डी जिनेरियो, 16 फरवरी ब्राजील में रियो डी जिनेरियो के पर्वतीय क्षेत्र में अत्यंत भारी बारिश के बाद भूस्खलन और बाढ़ के कारण कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने मंगलवार देर रात यह जानकारी दी।

मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि बचाव दल पेट्रोपोलिस क्षेत्र के प्रभावित इलाके में पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं। इस क्षेत्र में 2011 में भारी बारिश के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।

रियो राज्य के दमकल विभाग ने एक बयान में बताया कि 180 सैन्यकर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं। विभाग ने बताया कि इलाके में दिन में तीन घंटे के भीतर 25.8 सेंटीमीटर बारिश हुई, जो इससे पहले के 30 दिन में हुई बारिश के बराबर हे।

रूस की यात्रा पर गए ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने ट्वीट किया कि उन्होंने अपने मंत्रियों को बारिश के कारण प्रभावित हुए लोगों की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए हैं।

सियासी मियार की रिपोर्ट