Friday , September 20 2024

सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारी : 24 फरवरी को नितिन गडकरी उज्जैन को एक साथ देंगे कई सौगात…

सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारी : 24 फरवरी को नितिन गडकरी उज्जैन को एक साथ देंगे कई सौगात…

उज्जैन, 23 फरवरी उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ में अभी लगभग 6 साल का समय बाकी है, लेकिन शिवराज सरकार ने इसकी तैयारियां अभी से शुरु कर दी हैं। इसी दिशा में केन्द्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का उज्जैन दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

24 फरवरी को उज्जैन आऐंगे केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केन्द्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 24 फरवरी को उज्जैन आ रहे हैं। इस दिन वे उज्जैन को कई सौगातें देने वाले हैं। खासतौर पर उज्जैन में नए मार्गों के लिए केन्द्रीय मंत्री गडकरी घोषणा करेंगे। इसके अलावा सिहस्थ की तैयारियों को ध्यान में रखकर कई विकास कार्यों कि घोषणा केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे।

उज्जैन को विकास कार्यों की मिलेगी बड़ी सौगात

उज्जैन सिंहस्थ में अभी 6 साल का वक्त बचा है। 2016 में उज्जैन में सिंहस्थ का आयोजन हुआ था। प्रत्येक 12 साल बाद इसका आयोजन होता है, इस हिसाब से 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ का आयोजन होगा। लेकिन इससे पहले ही शिवराज सरकार और केन्द्र सरकार उज्जैन महाकुंभ की तैयारियों में जुट गई है। 24 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी उज्जैन में 6 हजार 247 करोड रुपए से निर्मित होने वाली सड़को का शिलान्यास करेंगे। ऐसे 11 मार्ग हैं जिनका शिलान्यास होगा।

महाकाल मंदिर पहुंचेंगे केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 फरवरी को 12 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। वे वहां दिव्यांग पार्क का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे दोपहर साढे 12 बजे के लगभग महाकाल मंदिर पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर मंत्री गडकरी महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। वे महाकाल मंदिर में चल रहे विकास कार्य का अवलोकन भी करेंगे। इसके अलावा उज्जैन में वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

सिंहस्थ महाकुंभ की है तैयारी

2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर राज्य और केन्द्र दोनों सरकारों ने अभी से तैयारी शुरु कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले भी कह चुके हैं। महाकुंभ से पहले उज्जैन से जुड़ने वाली प्रत्येक सड़क का चौड़ीकरण का काम किया जाऐगा। फ्लाई ओवर सहित अन्य ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। उज्जैन से अलग अलग शहरों के लिए आवाजाही को आसान बनाया जाऐगा। शहर की सौंदर्यीकरण पर विशेष फोकस होगा।

सियासी मियार की रिपोर्ट