Tuesday , February 17 2026

ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो अस्पताल में भर्ती…

ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो अस्पताल में भर्ती…

ब्रासीलिया, 29 मार्च। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को ‘बेचैनी’ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी जांच की जाएगी। जी 1 समाचार पोर्टल ने संचार मंत्री फैबियो फारिया के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि श्री बोल्सोनारो को कुछ बेचैनी महसूस होने के कारण जांच के लिए सोमवार शाम ब्रासीलिया के सशस्त्र बल अस्पताल में भेजा गया था। उनके रात भर अस्पताल में रहने की उम्मीद है। प्रथम महिला मिशेल बोल्सोनारो के अनुसार राष्ट्रपति अब अच्छा महसूस कर रहे है। जनवरी की शुरुआत में राष्ट्रपति को आंतों की समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उल्लेखनीय है कि ब्राजील के राष्ट्रपति 2018 में अपनी हत्या के प्रयास के बाद से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उस समय मिनस गेरैस प्रांत के जुइज़ डी फोरा शहर में एक चुनावी रैली के दौरान श्री बोल्सोनारो पर चाकू हमला हुआ था, जिससे आंतों तक खून पहुंचाने वाली धमनी क्षतिग्रस्त हो गयी थी। उसके बाद उनके कई ऑपरेशन किए गए थे।

सियासी मियार की रिपोर्ट