अंगूर खाएं, हड्डियां मजबूत बनाएं…

इस मौसम में अंगूर खाना किसे पसंद नहीं। इन्हें खाने से प्यास तो बुझती ही है, साथ ही ये अंदरूनी ठंडक भी पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं अंगूर शरीर को हेल्दी रखने के साथ कब्ज, थकान और हड्डियों को भी मजबूती देते हैं। अंगूर में विटमिन ए, सी, बी6 और कई मिनरल्स होते हैं। आइए, आज हम आपको अंगूर के ऐसे ही फायदों के बारे में बताते हैं हम…
अस्थमा: अंगूर कई रोगों में उपचार में इस्तेमाल होता है। अस्थमा रोगियों के लिए यह बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद पानी अस्थमा की आशंका को काफी कम कर देता है।
दिल की बीमारी: अंगूर खून में नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को नियंत्रित करता है जिससे ब्लड क्लॉटिंग नहीं होती। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स ऐलडीऐल कॉलेस्ट्रॉल से बचाव करता है। फ्लेवोनॉइड्स की ज्यादा मात्रा भी एंटी-ऑक्सिडेंट का काम करती है जो दिल को सेफ रखने में कारगर साबित होती है।
हड्डियों के लिए: अंगूर कॉपर, आयरन और मैंगनीज का बहुत अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों के निर्माण और उन्हें मजबूत बनाने में जरूरी होता है। रोज खाने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। मैंगनीज भी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी तत्व है जो नर्वस सिस्टम को सही रखता है।
माइग्रेन: पके अंगूर के रस से माइग्रेन में आराम मिलता है। सुबह बिना पानी मिलाए एक गिलास अंगूर का रस पीना फायदेमंद होता है। रेड वाइन को माइग्रेन की वजह माना जाता है, पर अंगूर के जूस से समस्या को दूर किया जा सकता है।
कब्ज: अंगूर कब्ज से भी राहत दिलाता है, क्योंकि इसमें मौजूद ऑर्गेनिक ऐसिड, शुगर और सेल्यूलोज की मात्रा पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है। इसमें खाने को पचाने वाले रेशे पाए जाते हैं जो आंतों को साफ रखते हैं।
थकान: अंगूर का जूस पीने से शरीर में आयरन और मिनरल्स की मात्रा बनी रहती है, जो थकान जैसी समस्या से भी कोसों दूर रखती है। वैसे तो ऐनीमिया आम समस्या है, लेकिन महिलाओं में ये सबसे ज्यादा पाई जाती है।
सियासी मीयार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal