भाजपा कार्यालय जीता जागता पार्टी का संस्कार केन्द्र: जेपी नड्डा..
–जातिवाद भाई भतीजावाद राजनीति के पर्यायवाची बन गये थे..

गोरखपुर, 10 जून भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि यह कार्यालय जीता जागता पार्टी का संस्कार केन्द्र है। यह योजना बनाने वाला केन्द्र है। हमारा कार्यालय हमेशा खुला रहता है और कार्यकर्ताओं के लिए खड़ा रहता है। इसका उपयोग करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि एक समय था हमारे पास कार्यालय नहीं होते थे। हम किराये पर जगह लेकर कार्यालय खोलते थे। आज मुझे खुशी हो रही है कि देश में 230 कार्यालय बन कर तैयार हो गये हैं। यूपी में 72 कार्यालय बनने थे यहां 69 कार्यालय बन गये हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गोरखपुर में पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कार्यालय की लाईब्रेरी में अध्ययन करो। तुम्हारे कंधों पर भारत का भविष्य है। इसलिए अध्ययन जरूरी है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि परिवारवाद वंशवाद जातिवाद भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार राजनीति के पर्यायवाची बन गये थे।
नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार जवाबदेही सरकार है। समस्या आती है तो उससे लड़ने वाली सरकार है। मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाते हैं तो योगी के नेतृत्व में प्रदेश को आगे बढ़ाते हैं। नड्डा ने कहा कि इस देश में चिकनपाक्स की दवा को आने में 27 वर्ष लग गये। ओरल पोलियो को भारत आने में 30 साल लग गये। आपकी जापानी बुखार जिसकी दवा 1906 में जापान में बन गयी थी। इस दवा को भारत आने में 100 वर्ष लग गये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना की दो—दो वैक्सीन बहुत कम समय में दे दी। दुनिया का सबसे तेज गति से लगने वाले इंजेक्शन का कार्यक्रम भारत ने सफल किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 48 देशों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन पहुंचाई है। भारत अब मांगने वाला नहीं देने वाला देश बन गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह,प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता और राज्यसभा सांसद संगीता यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
सियासी मीयर की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal