Sunday , August 23 2026

चार साल के बच्चे की हुई थी हत्या, एक गिरफ्तार…

चार साल के बच्चे की हुई थी हत्या, एक गिरफ्तार…

आगरा, । उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शख्स को अपने दोस्त के चार साल के बच्चे का अपहरण करने और बाद में उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

रविवार को बच्चे का सीने पर गोली लगा शव बरामद किया गया।

एरामुद्दौला थाने के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा, आरोपी 25 वर्षीय बंटी कुमार ने दो दिन पहले अवैध हथियार खरीदा था।

दरअसल, उसके खुलासे पर ही लड़के का शव बरामद हुआ था।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुकन्या शर्मा ने कहा कि लड़के के पिता बबलू दक्ष हलवाई का काम करते हैं और चांदी का कारोबार करते थे। बबलू पिछले पांच साल से लगातार आरोपी के संपर्क में था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

सियासी मियार की रिपोर्ट