Friday , February 20 2026

चीन के लड़ाकू विमानों ने देश के आसपास उड़ान भरी: ताइवान..

चीन के लड़ाकू विमानों ने देश के आसपास उड़ान भरी: ताइवान..

ताइपे (ताइवान), 13 नवंबर। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चीन के 36 लड़ाकू और बमवर्षक विमानों ने देश के आसपास उड़ान भरी है। चीन स्वशासित ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है और समय समय पर उसे धमकाने के इरादे से ऐसी कवायद को अंजाम देता रहता है।

मंत्रालय ने कहा कि ताइवान को चीन से अलग करने वाले ताइवान जलडमरूमध्य में मध्य रेखा पर शनिवार को 10 विमानों ने उड़ान भरी। इनमें छह शेनयांग जे-11 और चार जे-16 विमान थे। साल 1949 में गृह युद्ध के बाद ताइवान और चीन अलग हो गए थे और मुख्यभूमि पर कम्युनिस्ट पार्टी का कब्जा हो गया था। ताइवान कभी ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ का हिस्सा नहीं रहा है, लेकिन चीन हमेशा कहता रहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह बलपूर्वक ताइवान को मुख्यभूमि में मिला सकता है।

सियासी मियार की रिपोर्ट