मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की हारेगा : योगी आदित्यनाथ..

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी हार निश्चित है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य जीतेंगे। श्री योगी ने यहां करहल कस्बे में नरसिंह इंटर कॉलेज के मैदान में एक सभा को संबोधित करते हुए कि सपा परिवारवादी पार्टी है और मैनपुरी किसी परिवार की विरासत नहीं बन सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाचा शिवपाल यादव की हालत पेंडुलम जैसी हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा का गढ़ समझे जाने वाले आजमगढ़ को ध्वस्त करने के बाद अब मैनपुरी की बारी है। मैनपुरी में इस बार लोग भाजपा प्रत्याशी शाक्य को जिताने के लिए भारी समर्थन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडे-माफियाओं की जगह जेल में है। किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उत्तर प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। श्री योगी ने भाषण की शुरुआत मैनपुरी की पावन धरा को नमन कर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनपुरी ने सदैव नया इतिहास बनाया है। यह धरती ऋषि-मुनियों की परंपरा से जुड़ी है। भारतीय सनातन संस्कृति में हमेशा पूज्यनीय रही है। इस अवसर पर श्री योगी ने सपा दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि भी दी।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal