Wednesday , January 15 2025

यमन में मस्जिद पर हमले में एक व्यक्ति की मौत.

यमन में मस्जिद पर हमले में एक व्यक्ति की मौत.

काहिरा, 03 दिसंबर। यमन में हद्रामौत प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद पर ग्रेनेड हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इस प्रांत के एक गांव में हमला उस वक्त हुआ, जब एक मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ रहे थे। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों ने कहा, “आशंका है कि जनजातीव तनाव के कारण यह हमला किया गया।”

सियासी मियार की रिपोर्ट