Sunday , September 22 2024

यमुना प्राधिकरण ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए सियोल, दक्षिण कोरिया और टोकियो में करेगी रोड शो…

यमुना प्राधिकरण ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए सियोल, दक्षिण कोरिया और टोकियो में करेगी रोड शो…

नोएडा, । उत्तर प्रदेश में आगामी फरवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के द्वारा औद्योगिक निवेश और रोजगार प्रोत्साहन नीति में इज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर कार्य योजना तैयार की गई है। उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के जरिए 10 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए प्रदेश में सभी प्राधिकरणों को इन्वेस्टमेंट में भागीदारी के लिए लक्ष्य दिया गया है। यमुना प्राधिकरण ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए सियोल, दक्षिण कोरिया और टोकियो जापान में रोड शो 12 दिसंबर से शुरू होंगे।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुण वीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को फिक्की ऑर्गेनाइज कर रही है। उसमें हम लोग सियोल दक्षिण कोरिया और टोक्यो जापान जा रहे हैं। सियोल में हम लोगों का रोड शो 12 तारीख को है और टोक्यो और ओसाका में यह रोड शो 14 15 और 16 तारीख को है। इंडियन एंबेसी ने रोड शो वहां पर एसोसिएशन हो को बुलाया है के साथ मीटिंग होगी। उनकी लिस्ट अभी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि फिक्की ने जो रोड शो ऑर्गेनाइज किया है उसमें एक काइंड कंपनी और कोरिया की सैमसंग कंपनी बी 2 जी है। जापान में हुड्डा के साथ, एमआर मित्सुबी निप्पन समेत आधा दर्जन कंपनियों के साथ मीटिंग मीटिंग फिक्की ने फिक्स की हुई है। बहुत सारी कंपनियां और भी आएंगी जिनके साथ मीटिंग अभी फिक्स नहीं। इंडियन एंबेसी ने इसे ऑर्गेनाइज कर रही है।

सियासी मियार की रिपोर्ट