Friday , March 20 2026

महिला के खाते से उडाये 1.87 लाख रुपए..

महिला के खाते से उडाये 1.87 लाख रुपए..

नोएडा। सेक्टर-62 निवासी रेखा को भी इसी तरह से जालसाजों ने ठग लिया। उनके फोन में दो दिन पहले एक मैसेज आया था। 24 घंटे के अंदर बिजली का बिल अपडेट नहीं करने पर कनेक्शन काटने का झांसा दिया गया। जालसाजों ने ऑनलाइन बिजली का बिल अपडेट कराने के लिए मैसेज में एक नंबर दिया था, जिस पर कॉल करके उनसे संपर्क करने के लिए कहा गया था। जालसाजों के झांसे में आकर उन्होंने दिये गए नंबर पर कॉल कर

दिया। आरोपी ने खुद को बिजली विभाग का अधिकारी होने की बात किया। जिसके बाद आरोपी ने ऑनलाइन बिजली का बिल जमा करने की बात करके उनके फोन में एक ऐप डाउनलोड करा दिया। ऐप डाउनलोड करने के कुछ ही देर में महिला का फोन हैक हो गया। उनके खाते से 1 लाख 87 हजार रुपये निकाल लिए गए। सेक्टर-58 पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सियासी मियार की रिपोर्ट