Monday , September 23 2024

मणिपुर और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने शक्तिपीठ विशालाक्षी मंदिर में हाजिरी लगाई…

मणिपुर और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने शक्तिपीठ विशालाक्षी मंदिर में हाजिरी लगाई…

वाराणसी, । काशी तमिल संगमम में भाग लेने आये मणिपुर और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एल गणेशन ने सोमवार को सपत्नीक शक्तिपीठ विशालाक्षी मंदिर में हाजिरी लगाई। मातारानी के दरबार में राज्यपाल ने महंत पंडित सुरेश तिवारी और अर्चक अनिल तिवारी के देखरेख में दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद महंत सुरेश तिवारी ने राज्यपाल को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। रविवार को शहर में आए मणिपुर और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एल गणेशन ने काशी तमिल संगमम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भी भागीदारी की। संध्या में राज्यपाल के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र भी मौजूद रहे। इसके पूर्व राज्यपाल ने केंद्रीय संचार ब्यूरो,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्यपाल ने इसे ज्ञान व मनोरंजन का संगम बताया। उन्होंने तमिलनाडु के समाज-सुधारकों, क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों-धीरन चिन्नमलै,रानी वेलु नचियर, वेल्लोर स्तंभ, मरुधु ब्रदर्स,ओडिवीरण, पुली थेवर, वीरपंडिया कत्ताबोम्मन,मवीरण अलगुमुथु कोने व वाराणसी में हुए विकास कार्यो के लगे चित्रों को गौर से देखा।

सियासी मियार की रिपोर्ट