विश्व आर्थिक मंच : यूएन महासचिव ने कहा- दुनिया की परेशानी व चुनौतियों को बढ़ाने वाला है यूक्रेन युद्ध..

दावोस, 19 जनवरी । यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध दुनिया के लिए परेशानी और चुनौतियों को बढ़ाने वाला है। विश्व लाचारी का शिकार होने के साथ पर्यावरण में बदलाव की समस्या को विकराल कर दिया है। यह श्रृंखलाबद्ध परेशानी और चुनौतियां एक दूसरे से जुड़ती जा रही हैं। यह बात विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक में भावुक अपील के साथ संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कही।
गुटेरस ने विश्व के नेताओं और उद्योग जगत की हस्तियों के बीच यह बात कही है। बैठक में यूक्रेन में हुई हेलीकाप्टर दुर्घटना के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। इस दौरान मौजूद यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्की ने आंखों में आंसू भरकर कहा कि दुख का एक और दिन। हम इस नकारात्मक स्थिति को सकारात्मक स्थिति में बदलेंगे।
गुटेरस ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अविश्वास की भावना चरम सीमा पर पहुंच रही है। गैर बराबरी की खाई चौड़ी हो रही है। जीवन के लिए आवश्यक वस्तुएं महंगी हो रही हैं। ऊर्जा की कमी होती जा रही है। कोविड महामारी के दुष्परिणाम बढ़ रहे हैं और आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा रही है। गुटेरस ने कहा कि पर्यावरण को लेकर बढ़ रही समस्याएं मुश्किल भविष्य की ओर इशारा कर रही हैं। पृथ्वी को बेहतर बनाने के लिए पर्यावरण सुधार के लिए बिना समय गंवाए कदम उठाने की जरूरत है।
सियासी मीयर की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal