राजस्थान: कोटा से अग्निवीर सैनिको का पहला जत्था प्रशिक्षण के लिए रवाना..

कोटा, 17 फरवरी राजस्थान में कोटा सेना भर्ती कार्यालय में गत वर्ष की गई अग्निवीर सैनिको की पहली भर्ती में सभी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद अंतिम रूप से चयनित युवाओं का पहला जत्था सेना प्रशिक्षण के लिए रवाना हुआ।
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल इंदरजीत सिंह ने बताया कि कोटा भर्ती कार्यालय ने अग्निवीरों का पहले बैच के 13 चयनित युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कोटा रेलवे स्टेशन से गुरुवार शाम को रवाना किया। बाकी बैच भी अगले कुछ दिनों में रवाना होंगे।
भारतीय सेना में 2023-24 की अग्निवीर भर्ती के लिए प्रक्रिया चालू हो गई है। सभी भर्ती कार्यालयों द्वारा इस बारे में सूचना जारी कर दी गई है। इस बार भर्ती प्रक्रिया में बद्लाव करते हुए ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन पहले किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सेना की तरफ़ से उम्मीद्वारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान भर्ती कार्यालय कोटा से संपर्क कर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोई भी उम्मीद्वार अपने जिलो में इससे सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए भर्ती दफ्तर से संपर्क कर मार्गदर्शन ले सकते है।
यह सुविधा पूर्ण रूप से निशुल्क है। कर्नल सिंह ने बताया कि भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भी बद्लाव किया गया है। सभी का आधारकार्ड एवं दसवी का परिणाम डीजीलाकर अकाउंट के साथ जुड़ा हुआ होना चाहिये। उन्होंने बताया कि इस बार से परीक्षा शुल्क भी निर्धारित किया गया है जो की 250 रुपये है।
सियासी मीयार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal