सेवा, सुशासन और गरीबों का हित ही भाजपा सरकार का मूल मंत्र : नरेन्द्र सिंह तोमर..

रायबरेली, । केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व की केन्द्र सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के फार्मूले पर कार्य कर रही है। सबके विकास के लक्ष्य के चलते ही हर वर्ग का विकास हुआ है। श्री तोमर बछरावां में मंगलवार को मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
सेवा, सुशासन और गरीब का हित ही भाजपा सरकार का मूल मंत्र : नरेन्द्र सिंह तोमर
उन्होंने कहा कि गरीब, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक आदि सभी के विकास के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा योजनाएं संचालित हैं, जिनका लाभ जनता को मिल रहा है। बछरावां और हरचंदपुर के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब का हित ही भाजपा सरकार का सदैव मूल मंत्र रहा है। सरकार गरीबों के लिए समर्पित थी,समर्पित है और समर्पित रहेगी।
राष्ट्र को करना है टेक्नोलॉजी से लैस
उन्होंने कहा कि भाजपा को बहुमत देश को बदलने के लिए मिला था। राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाना ही मोदी सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की मजबूत बुनियाद रख दी है। आने वाले 25 वर्ष भारत के लिए अमृत काल जैसे होंगे। हमें 1947 से पहले जो भी कमजोरियां व विकृतियां रह गई हैं। उन्हें दूर करना है। राष्ट्र को टेक्नोलॉजी से लैस करना है।
इसके पूर्व स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी, लोकसभा संयोजक आरबी सिंह, पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेई, कार्यक्रम संयोजक सुशील शर्मा ने भी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, प्रबुद्ध वर्ग जिला संयोजक सुशील शर्मा, सहसंयोजक दिलीप द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष बुद्धी लाल पासी, किरन सिंह, सरेनी विधानसभा प्रबुद्ध सम्मेलन संयोजक सुशील शुक्ला सहित सैकड़ों प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद रहे।
सियासी मीयार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal