विपिन हत्याकांड: आखिर दबोचा गया मुख्य आरोपी जवान, पूछताछ में बोला- संपत्ति के लिए की थी हत्या..

मेरठ, 12 सितंब। जनपद के बहसूमा में हुई विपिन भाटी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटे भाई अरविंद भाटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी भाई अरविंद भाटी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने संपत्ति के विवाद में बड़े भाई की गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी अरविंद भाटी बीएसएफ में नौकरी करता है। वह घर पर छुट्टी आया हुआ है।संपत्ति को लेकर चल रहा था विवादबहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात निवासी ऋषिपाल के दोनों बेटों विपिन और अरविंद के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पिता ऋषिपाल ने भी यह घोषणा कर दी थी कि वह सारी संपत्ति छोटे पुत्र अरविंद के नाम करेगा। छोटे भाई प्रवीण के बच्चों की परवरिश कर रहे विपिन को यह बात नागवार गुजरी। उसने विरोध किया तो दोनों के बीच तल्खी और अधिक बढ़ गई थी।ऋषिपाल के पास 32 बीघा कृषि भूमि है। उसके मझले पुत्र प्रवीण की पांच वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। कृषि कार्य बड़ा पुत्र विपिन संभालता था। साथ ही वह छोटे भाई प्रवीण की दो पुत्री और एक पुत्र की परवरिश भी वह कर रहा था। जबकि बीएसएफ में तैनात अरविंद की पोस्टिंग वर्तमान में आसाम में चल रही है।बताया गया कि वह 21 अगस्त को छुट्टी पर घर आया था। दोनों भाइयों के बीच संपत्ति के विवाद के निस्तारण को लेकर हाल ही में पंचायत भी हुई थी। जिसमें रिश्तेदार भी आए थे, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला।इसके बाद अरविंद ने दो दिन पूर्व गांव से पश्चिमी छोर स्थित घेर में बनी पशुओं की खोर, बरामदा आदि तोड़ दिया था। पशुओं के खूंटे उखाड़कर पशुओं को भगा दिया था। वहीं, बीते शुक्रवार सुबह पिता ऋषिपाल ने चौराहे पर खड़े होकर एलान कर दिया कि तमाम संपत्ति छोटे पुत्र अरविंद के नाम करूंगा। जिसके बाद यह घटना हुई।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal