चीन में बड़ा हादसा, पुल निर्माणस्थल पर क्रेन गिरने से छह कामगारों की मौत..

बीजिंग, 14 सितंबर। दक्षिण पश्चिम चीन में पुल निर्माणस्थल पर एक क्रेन गिरने से छह कामगारों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिआनयांग शहर के परिवहन ब्यूरो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया कि यह दुर्घटना शहर में तुओ नदी पर एक एक्सप्रेस-वे पुल के निर्माण के दौरान बुधवार को हुई। इस दुर्घटना में छह कामगारों की मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जिआनयांग शहर सिचुआन प्रांत में है।
सियासी मीयर की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal