यात्री वाहनों की थोक बिक्री दिसंबर में चार प्रतिशत बढ़कर 2,86,390 इकाई..
नई दिल्ली, 12 जनवरी । घरेलू यात्री वाहन की थोक बिक्री दिसंबर 2023 में चार प्रतिशत बढ़कर 2,86,390 इकाई हो गई। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वाहन निर्माताओं ने दिसंबर 2022 में 2,75,352 यात्री वाहनों की डिलीवरी की थी।
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, दोपहिया वाहनों की घरेलू थोक बिक्री दिसंबर 2023 में 16 प्रतिशत बढ़कर 12,11,966 इकाई रही, जो दिसंबर 2022 में 10,45,052 इकाई थी। इसी तरह दिसंबर 2022 में 38,693 इकाइयों की तुलना में दिसंबर 2023 में तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री 50,537 इकाई रही।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal