बलिया में संपत्ति के दस्तावेजों में जालसाजी करने के आरोप में छह राजस्व अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज..

बलिया (उप्र), 13 मार्च । राजस्व रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेराफेरी करने और उसके आधार पर विवादित संपत्ति के स्वामित्व में बदलाव का आदेश देने के आरोप में छह राजस्व अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, परशुराम उपाध्याय की शिकायत के आधार पर, बलिया कोतवाली थाने में एक पूर्व तहसीलदार और राजस्व विभाग के पांच अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उपाध्याय ने पुलिस से की शिकायत में आरोप लगाया है कि तहसीलदार ने मामले में उनका पक्ष सुने बिना एक विवादित संपत्ति के स्वामित्व को बदलने का आदेश दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने अन्य राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर दस्तावेजों और राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी की।
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बुधवार को बताया कि धोखाधड़ी और बेईमानी सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं।’
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal