Sunday , August 30 2026

रूस में खदान ढहने से तेरह लोग फंसे..

रूस में खदान ढहने से तेरह लोग फंसे..

मॉस्को, 19 मार्च। रूस के सुदूर पूर्व में अमूर क्षेत्र में एक खदान ढहने से लगभग तेरह लोग मलबे में फंसे गए हैं। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय आरआईए समाचार एजेंसी ने आपातकालीन अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खदान में चट्टान ढहने के बाद तेरह लोग मलबे के नीचे हो सकते हैं।” अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। दुर्घटना का कारण अभी तक अज्ञात है।

सियासी मियार की रीपोर्ट