समर वैकेशन में घूमने का बना रहे हैं प्लान, अरुणाचल प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों की करें सैर.

गर्मियों की वैकेशन शुरू होने वाली हैं ऐसे में अगर आप भी किसी ठंडी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो ये आर्टिकल आपकी काफी मदद कर सकता है। दरअसल आज हम आपको अरुणाचल प्रदेश की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाना आपके लिए रोमांचक होगा। अरुणाचल बहुत ही खूबसूरत और दर्शनीय स्थल है। अपने देश में सबसे पहले यहीं सूर्योदय होता है।
यही वजह है कि इसे उगते सूरज की भूमि कहा जाता है। यहां की सुंदरता और संस्कृति से प्राभावित होकर अपने देश से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी हर साल सैलानी घूमने के लिए आया करते हैं। बता दें सर्दियों के दौरान यहां पर तापमान दिन और रात में माइनस डिग्री में तक चला जाता है। वहीं गर्मियों में यहां का नजारा बेहद रोमांचक और खूबसूरत होता है। तो चलिए आपको कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं।
तवांग मठ
तवांग मठ भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ है। बता दें ये मठ एक तवांग युद्ध स्मारक के रूप में स्थापित है, जो एक 40 फीट की एक संरचना है। ये तवांग नदी की घाटी में बसे एक छोटे से कस्बे तवांग के पास स्थित है, जो बौद्ध तीर्थयात्रियों के आलावा सभी वर्ग के लोगों का ध्यान आकर्षित करती है।
बम ला दर्रा
ये भारत के अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत के लहोखा विभाग के बीच हिमालय पर्वत का एक पहाड़ी दर्रा है। बता दें यह तवांग शहर से 37 किलोमीटर दूर समुद्रतल से 15200 फिट की ऊंचाई पर बसा हुआ बहुत ही रमणीय स्थल है। यह स्थल त्रिकोणीय पहाड़ियों के बीच स्थित है। यहीं पर एक बार तिब्बत से आए दलाई लामा ने शरण ली थी। यहां बहुत सारे बौध मठ है।
सेला दर्रा
सेला दर्रा पश्चिमी कामेंग जिले और तवांग को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग यही है। ये तिब्बती बौद्ध धर्म में एक पवित्र तीर्थ स्थल है। बौद्धों का मानना है कि यहां पर 101 पवित्र झीलें हैं। ये जगह भी बहुत ही रमणीय स्थल है।
नूरांग फॉल्स
इसे नूरनांग वाटर फॉल और बोंग बोंग वाटर फॉल के नाम से भी जाना जाता है। ये हमारे देश के सबसे सुंदर वाटर फॉल में से एक वाटर फॉल है। बता दें यहां पर पानी 100 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता है।
सेनगेस्टर झील
ये झील पर्यटकों की पहली पसंद वाली है, जिसे देखने के लिए बहुत दूर-दूर से सैलानी यहां आया करते हैं। कांच जैसा साफ पानी और आसमान में छाए काले बादल देखने लायक होते हैं। यहां बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।v
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal