सैली बजबी ने वॉशिंगटन पोस्ट के कार्यकारी संपादक पद से इस्तीफा दिया.

न्यूयॉर्क, 03 जून (। ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ ने रविवार को कहा कि सैली बजबी ने समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक पद से इस्तीफा दे दिया है।
बजबी तीन वर्षों तक अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में से एक ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ की कार्यकारी संपादक रहीं।
‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के पूर्व प्रधान संपादक मैट मुरे इस वर्ष के राष्ट्रपति चुनाव तक ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ के कार्यकारी संपादक का पद संभालेंगे। चुनाव के बाद ‘टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप’ के वर्तमान उपसंपादक रॉबर्ट विनेट यह पद संभालेंगे।
बजबी के इस्तीफा देने के पीछे कोई कारण नहीं बताया गया।
एसोसिएटेड प्रेस की पूर्व शीर्ष संपादक बजबी ने मई 2021 में मार्टिन बैरन की जगह ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ में कार्यकारी संपादक का पद संभाला था।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal