Sunday , February 22 2026

विदेशी मुद्रा भंडार 4.31 अरब डॉलर बढ़कर 655.82 अरब डॉलर पर…

विदेशी मुद्रा भंडार 4.31 अरब डॉलर बढ़कर 655.82 अरब डॉलर पर…

मुंबई, 16 जून । विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से 07 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.31 अरब डॉलर बढ़कर 655.82 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.84 अरब डॉलर बढ़कर के 651.5 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 07 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.8 अरब डॉलर की जबरदस्त बढ़त के साथ 576.34 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 48.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 56.98 अरब डॉलर हो गया।
इसी तरह आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 4.3 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 18.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि एक करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 4.34 अरब डॉलर हो गया।