Saturday , September 21 2024

आचार्य चाणक्य की इन नीतियों से फौरन मिलता है तनाव से छुटकारा, जीवन बनता है सुखमय..

आचार्य चाणक्य की इन नीतियों से फौरन मिलता है तनाव से छुटकारा, जीवन बनता है सुखमय..

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर दूसरा व्यक्ति तनाव से ग्रस्त है। इसके चलते अक्सर लोग चीजों को लेकर अधिक सोच-विचार में पड़ जाते हैं। धीरे-धीरे ये आदत हमारी जीवनशैली को प्रभावित करती है। हालांकि इन सभी में कुछ विषय ऐसे होते हैं, जो व्यक्ति को ओवरथिंकिंग करने पर मजबूर कर देती हैं। दरअसल, हर इंसान चाहता है कि उसके जीवन में खुशियां बनी रहे। परंतु किसी से अधिक उम्मीद या परिवार, दफ्तर से जुड़ी चीजें हमें मानसिक रूप से प्रभावित करती है। इनके चलते सफलता के मार्ग में बाधाएं आने लगती हैं। ये बाधाएं मंजिल तक पहुचने में हमेशा रोड़ा अटकाती है। ऐसे में चाणक्य के सूत्र को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए।

आचार्य चाणक्य की गणना देश के महान विद्वानों में की जाती है। उनके नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र है, जो मनुष्य को उचित मार्गदर्शन देते हैं। इन नीतियों का पालन करने से जीवन से जुड़ी दिक्कतें दूर होने लगती हैं और तरक्की के नए मार्ग बनते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को हमेशा किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

खुद का विकास करें
यदि कोई व्यक्ति आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाता हैं या आपका अपमान करता है, तो ऐसे लोगों को पर समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। चाणक्य के अनुसार ऐसी स्थिति में व्यक्ति को हमेशा अपने विकास के बारे में सोचना चाहिए। आपका बदलाव लोगों के लिए बेहतर जवाब बनता है। इससे आपकी सहन शक्ति का भी विकास होता है।

परिवार के बारे में पहले सोचें
समय कैसा भी हो हमेशा परिवार के बारे में सोचना चाहिए। क्रोध में आकर लिए गए निर्णय अक्सर व्यक्ति का भारी नुकसान करा देता है, जिससे बाद में पछतावा होता है। चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को हमेशा अपने परिवार के साथ खड़ा रहना चाहिए क्योंकि वह हमारी ढाल बनते हैं।

सच का साथ न छोड़ें
समय कैसा भी हो हमेशा सही मार्ग का चयन करना चाहिए। सही मार्ग यानी हमेशा सत्य की राह पर चलना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का मन शांत रहता है। कई बार झूठ बोलने से व्यक्ति उसी जाल में फंसता चला जाता है और एक समय बाद उससे निकलना मुश्किल होता है। चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को हमेशा सच बोलना चाहिए क्योंकि एक झूठ आपके वर्तमान और भविष्य को प्रभावित करता है।

उचित शिक्षा
चाणक्य नीति के अनुसार समाज में शिक्षित व्यक्ति का सदैव सम्मान होता है। व्यक्ति की शिक्षा ही उसे औरों से अलग बनाती है। हालांकि, कई बार बुरे समय में व्यक्ति अपने ज्ञान का उपयोग न करते हुए कही सुनी बातों पर यकीन करता है। इससे समस्याएं बढ़ने लगती है। इसलिए कठिन से कठिन समय में भी अपनी ही बुद्धि का प्रयोग करें।

लक्ष्य को हमेशा

खें याद
चाणक्य नीति के अनुसार मनुष्य को लक्ष्य से कभी नहीं भटकना चाहिए। समय अच्छा हो या बुरा व्यक्ति को प्रयास निरंतर करते रहना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति समस्याओं से भागकर अपना मार्ग बदल लेता है, तो वह हमेशा पीछे रह जाता है।

सियासी मियार की रीपोर्ट